जस्सूसर गेट क्षेत्र में सरेराह गुंडागर्दी, युवक के साथ मारपीट
बीकानेर। नयाशहर थाना इलाके में एक युवक के साथ कैम्पर में सवार कुछ बदमाशों सरेराह मारपीट की है। मारपीट में घायल युवक को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि युवक जस्सूसर गेट के अंदर स्थित एसबीआई बैंक किसी काम से आया था। जैसे ही युवक जस्सूसर गेट पहुंचा पहले से घात लगाए बैठे कैम्पर में सवार कुछ युवकों ने बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों के बीच बचाव करने पर कैंपर सवार युवक वहां से भाग गए। लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है। युवक की पहचान राणीसर बास निवासी मुकेश विश्नोई के रूप में हुई है। युवक के पैर में कई चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर नयाशहर थानाधिकारी मोनिका विश्नोई मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार युवक पर हमला पुरानी रंजिश को लेकर हुआ भीड़भाड़ वाले इलाके में अचानक हुई है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन