जवान बेटी की मौत के बाद घर पर हुई चोरी
बीकानेर। बीकानेर के मुरलीधर व्यास नगर में एक शख्स अपने बेटे-बेटी और पत्नी के साथ अपने पैतृक गांव अक्कासर गया था। गांव में ही अचानक बेटी की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। परिवार के लोग इस सदमे से उभर भी नहीं पाए थे कि मुरलीधर व्यास नगर स्थित घर में चोरी की खबर आ गई। चोर सोने-चांदी के जेवरात के साथ नगदी भी उठाकर ले गए। नयाशहर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
जस्सूसर गेट के अंदर रहने वाले परमेश्वर स्वामी ने पुलिस को बताया कि उसके भाई राधेश्याम रामावत अपनी पत्नी, बेटी लक्ष्या और बेटे आयुश के साथ अक्कासर गांव गए थे। चार अप्रैल को परिवार गांव आया था और अगले दिन बेटी की मौत हो गई। इस बीच राधेश्याम रामावत ने अपने मौसी के बेटे परमेश्वर स्वामी से कहा कि वो मुरलीधर व्यास कॉलोनी वाला घर संभाल लें।
परमेश्वर वहां गया तो घर के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। अदंर जाकर देखा तो अलमारियों के गेट टूटे हुए थे। परमेश्वर ने राधेश्याम को फोन करके बताया तो सोने-चांदी के गहने व 65 हजार रुपए घर में होने की बात की गई। संभाला तो ये रुपए व गहने नहीं मिले। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। नयाशहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना तो किया लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन