ज्योतिषाचार्य स्व. थानवी की मूर्ति बुधवार को होगी स्थापित, शोभायात्रा में हुई पुष्पवर्षा
बीकानेर। गुरु मेरा पार ब्रह्म गुरु भगवंत…. गुरु भजनों से गुरु की महता को साकार करते भजन एवं झूमते भक्त और जगह-जगह पर पुष्पवर्षा यह नजारा था ज्योतिषाचार्य स्व. अशोक थानवी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व निकाली गई शोभायात्रा रथ पर विराजित स्व. थानवी की प्रतिमा को पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा के साथ दर्शन किए।श्री बाबा रामदेव गौ सेवा समिति के अध्यक्ष भंवरलाल गहलोत ने बताया कि ज्योतिषाचार्य स्व अशोक थानवी की मूर्ति की स्थापना श्रीरामसर रोड पर स्थित खाटू श्याम मंदिर में 6 अगस्त बुधवार को की जाएगी।

मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर्म कांड भास्कर पंडित नथमल पुरोहित के सान्निध्य में की जा रही है। शोभायात्रा में लोटस डेयरी के प्रबंध निदेशक अशोक मोदी, अरविंद थानवी, अजय बिस्सा, राजू आचार्य, आनंदप्रकाश रंगा, योगेश बोड़ा, लोकेश बोड़ा, भंवर गहलोत, विक्की मोदी, गौरीशंकर सहित अनेक शिष्य उपस्थित रहे। श्री बाबा रामदेव गौ सेवा समिति के अध्यक्ष भंवरलाल गहलोत ने बताया कि ज्योतिषाचार्य स्व. अशोक थानवी की ज्योतिष क्षेत्र में विद्वता ने बीकानेर का गौरव बढ़ाया साथ ही अपने शिष्यों को भी मार्गदर्शन प्रदान किया। गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा व्यक्त करते हुए स्व. थानवी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाई जा रही है। स्व. थानवी के शिष्यों द्वारा मूर्ति बनवाई गई है तथा खाटू श्याम मंदिर में स्थापित की जाएगी। पंडित नथमल पुरोहित द्वारा बुधवार को सुबह 11:28 से दोपहर 1:46 बजे तक मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा आयोजन होगा एवं शाम को 5 से 8 प्रसादी का आयोजन होगा। मंदिर परिसर में श्री खाटूश्याम, श्री लक्ष्मीनाथ भगवान व महादेव का मंदिर है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन