रेलवे कर्मचारी से मारपीट करने वाले गिरफ्तार
बीकानेर। बीकानेर मंडल के कोलायत रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले में रेलवे पुलिस ने तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से जमानत पर रिहा भी कर दिया गया। रेलवे पुलिस थानाधिकारी नेहा राजपुरोहित ने बताया कि सात अक्टूबर को रेलवे स्टेशन पर जर्दा खाने के मामले में रेलवे कर्मचारी विकास कच्छावा के साथ कुछ युवकों का विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। बाद में विकास कच्छावा ने मामला दर्ज करवाया कि युवकों ने उसके साथ मारपीट की और सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न की।
इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की। अब इस मामले में रवि शर्मा निवासी आदर्श कॉलोनी कोलायत, देवकिशन साध निवासी मढ़ कोलायत और जितेंद्र उर्फ जीतू चौधरी निवासी बुचेटी खेड़ापा जोधपुर को गिरफ्तार कर लया गया है। इन तीनों को आज ही रेलवे अदालत में पेश किया गया, जहां तीस हजार रुपए के मुचलके पर तीनों को जमानत पर रिहा किया गया है। थानाधिकारी नेहा राजपुरोहित और उनकी टीम के हेड कांस्टेबल गजानन्द, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह और जगदीश भादू की इस मामले में विशेष भूमिका रही।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन