विवाहिता के साथ मारपीट व दहेज प्रताडऩा का आरोप, मामला दर्ज
बीकानेर। रानी बाजार केजी कॉम्पलेक्स के पीछे रहने वाली एक विवाहिता ने दहेज प्रताडऩा का मामला महिला थाने में दर्ज करवाया है। थाने से मिली रिपोर्ट के मुताबिक 36 वर्षीय अनुप्रिया मित्तल पुत्री स्व. श्रीगोपाल अग्रवाल ने अपने पति व आशीष मित्तल पुत्र बलवंत राय व सास उमा मित्तल के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज करवाया है। प्रार्थिनी अनुप्रिया ने बताया कि उसकी शादी नौ वर्ष आशीष मित्तल के साथ हुई थी, शादी के बाद दो पुत्रियां हुई।
शादी के बाद जो भी स्त्रीधन था वह सास के पास था और कुछ माह बाद से ही पति व सास ने कम दहेज देने की बात पर तंग व परेशान करना शुरू कर दिया। परिवादी ने आरोप लगाया है कि उसका पति डॉ. आशीष मित्तल शराब पीने का आदि है और लोहे का सरिया लेकर धमकाता है व जान से मारने की धमकी देता है। प्रार्थिनी ने सास व पति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही तथा स्त्रीधन दिलवाने की मांग की है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन