मारपीट का आरोपी जमानत पर रिहा
बीकानेर। एक मामले में डूंगरगढ़ पुलिस द्वारा पार्षद विनोद गिरी के खिलाफ न्यायालय में आज चालान प्रस्तुत किया गया। जहां विनोद गिरी ने न्यायालय में अपनी जमानत याचिका दायर की जिस पर अपराध की प्रकृति और परिस्थिति को देखते हुए न्यायालय द्वारा आरोपी विनोद गिरी को जमानत पर रिहा किया। गौरतलब है कि दिनांक 4 अप्रैल 2023 को डूंगरगढ़ कस्बे के व्यवसाई सीताराम सोनी द्वारा आरोपी विनोद गिरी के खिलाफ एक प्रथम सूचना रिपोर्ट पुलिस थाना श्री डूंगरगढ़ में दर्ज करवाई गई थी कि प्रार्थी का खेत जैसलसर गांव जाने के मार्ग पर स्थित है।
8 अप्रेल 2023 को सांय के 06.50 बजे प्रार्थी अपने खेत के आगे खड़ा था व प्रार्थी के साथ कानाराम बाह्मण निवासी जैतासर भी था। उस समय प्रार्थी के खेत के आगे खड़े विनोद कुमार पुत्र नानुगर व विनोद कुमार का लड़का भरत दोनो एक स्कॉपियो गाड़ी मे बेठकर आये, विनोदगिरी गाड़ी में से एक कुल्हाडी लेकर नीचे उतरा व प्रार्थी को मां-बहिन की गालिया निकालने लगा प्रार्थी ने गाली निकालने से मना किया तो प्रार्थी के साथ थाप-मुक्को से मारपीट करने लगा प्रार्थी के कंठ पकड़ लिये व विनोदगिरी व उसका लड़का दोनो मारपीट करने लगे।

फिर विनोद गिरी व उसका लड़का दोनो स्कॉपियो गाड़ी में बैठकर भाग गए। जिसमें पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ के तत्कालीन जांच अधिकारी द्वारा विनोद गिरी के विरुद्ध जुर्म प्रमाणित माना गया तब विनोद गिरी के प्रार्थना पत्र पर उक्त प्रकरण का अनुसंधान पुलिस अधीक्षक बीकानेर के आदेश से बदला जाकर पुलिस उप अधीक्षक वृत्त नगर बीकानेर द्वारा किया गया। जिस पर दोनों ही अनुसंधान अधिकारियों द्वारा विनोद गिरी पर मारपीट करने के आरोप प्रमाणित मानकर आज नतीजा न्यायालय में पेश किया गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन