एशिया का सबसे बड़े साहित्योत्सव 7 मार्च से दिल्ली में

डॉ नंदकिशोर, मधु आचार्य, संजय पुरोहित, अमित करेंगे भागीदारी
बीकानेर। साहित्य अकादमी, नई दिल्ली की तरफ से दिल्ली में 7 से 12 मार्च तक एशिया का सबसे बड़ा साहित्योत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में एशिया के 500 से अधिक साहित्यकार भागीदारी करेंगे। उत्सव के दौरान साहित्य की अलग अलग विधाओं पर लगभग 150 से अधिक आयोजन होंगे। ये आयोजन सभी 24 भारतीय भाषाओं के होंगे। एशिया के इस बड़े आयोजन में बीकानेर से डॉ नंदकिशोर आचार्य, मधु आचार्य, संजय पुरोहित व अमित गोस्वामी की भी भागीदारी रहेगी।