अशोक गहलोत को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और अशोक गहलोत को हार का मुंह देखना पड़ा। राजस्थान में सत्ता गंवाने के बाद भी भी अशोक गहलोत का कद कांग्रेस में बढ़ा दिया गया है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत को कांग्रेस ने नई जिम्मेदारी सौंप दी है। अशोक गहलोत अब लोकसभा चुनाव 2024 में अहम रोल अदा करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अशोक गहलोत पर अपना विश्वास जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव पर दूसरे दलों से अलायंस करने के लिए एक कमेटी (नेशनल अलायंस कमेटी) का गठन किया है। इस कमेटी की जिम्मेदारी है कि वह सहयोगी दलों से सीट बंटवारे पर वार्ता करेगी। साथ ही सहमति बनाने की कोशिश करेगी।
कांग्रेस की इस 5 सदस्यीय कमेटी में अशोक गहलोत, मोहन प्रकाश, भूपेश बघेल, मुकुल वासनिक और सलमान खुर्शीद को रखा गया है। इन दिग्गज नेताओं को इस कमेटी में शामिल करने का कांग्रेस पार्टी मकसद अगले साल होने वाले आम चुनाव में अपने वरिष्ठ नेताओं के तजुर्बे का इस्तेमाल करना है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन