कारगर साबित हुआ एएसजी हॉस्पिटल का अभियान, ऑपरेशन कर बचाई छह वर्षीय बालक की आंख
बीकानेर। रानी बाजार स्थित एएसजी नेत्र चिकित्सालय में दृष्टि स्वास्थ्य में ओनली द बेस्ट के प्रतिबद्ध के उदेद्श्य से एएसजीआई हॉस्पिटल ने दीपावली के दौरान पटाखों से संबंधित दुर्घटनाओं के बढ़ते जोखिम को ध्यान में रखते हुए नई पहल करते हुए नि:शुल्क इलाज व परामर्श अभियान शुरू किया था। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशुमान गहलोत ने बताया कि 15 से 25 अक्टूबर तक पटाखों से जलने या पटाखों के कारण चोट पहुंचने पर 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को नि:शुल्क परामर्श और इलाज दिया गया।
इस अभियान के तहत विशेष रूप से दिवाली के दिन काफी बच्चों को इलाज व परामर्श दिया गया। विशेष रूप से सरदारशहर निवासी 6 वर्षीय भूपेंद्र सिंह की आंख में पटाखा लगने के कारण चोट लग गई थी और उसे आपातकालीन इलाज के लिए एसजी नेत्र चिकित्सालय लाया गया। यह ऑपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अंशुमान गहलोत के द्वारा निश्चेतन विशेषज्ञ डॉ लोकेश अरोड़ा की देखरेख में किया गया। डॉ अंशुमान गहलोत ने बताया कि चोट के कारण आंख का एक हिस्सा फट गया था तथा पटाखे के टुकड़े व बारूद के कण आंख में रह गए थे। इस स्थिति में आंख को साफ कर इन्फेक्शन से बचाने के लिए यह ऑपरेशन आवश्यक था। ऑपरेशन के उपरान्त आंख की स्थिति में सुधार आने लगा है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन