बीकानेर में अधिकारी के साथ मारपीट.. पढ़ें पूरी खबर
बीकानेर। इंदिरा गांधी नहर से पानी चोरी करने के मामले में कार्रवाई करने पहुंचे अभियंताओं के साथ किसानों ने मारपीट की और सरकारी गाड़ी भी तोड़ दी। इस संबंध में नाल थाने में अधिशासी अभियंता ने मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच सीओ सिटी हेमन्त शर्मा को सौंपी गई है।
पुलिस के अनुसार नाल थाने में नहर विभाग के अधिशासी अभियंता गोविन्द सिंह ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि वह अपने साथियों के साथ नाल के पास पानी चोरी रोकने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वहां मदन सिंह, धन्ने सिंह, अशोक सिंह, रूप सिंह, बीरबल और अन्य किसानों ने मारपीट की। गश्त के दौरान किसानों को ये पता था कि नहर विभाग के अधिकारी हैं। इसके बाद भी राजकार्य में बाधा डाली गई। अधिकारियों के मोबाइल छीन लिए।
जिन वाहनों में अधिकारी वहां पहुंचे थे, उनको तोड़ दिया। इस दौरान सिंह के साथ अधीक्षण अभियंता विवेक गोयल और जलदाय विभाग के सहायक अभियंता अंकुर जाटव भी थे। मामले की जांच अब सीओ सिटी हेमंत शर्मा को सौंपी गई है। कानासर वितरिका से शोभासर जलाशय में पानी दिया जाना था ताकि शहरी क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति बाधित न हो। कानासर से पानी देने के बाद भी शोभासर जलाशय में पानी नहीं आ रहा था।

ऐसे में नहर विभाग और जलदाय विभाग के अधिकारी गश्त करने गए। रविवार रात गश्त कर रहे थे, तभी क्षेत्र के किसानों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। किसानों ने एसई विवेक गोयल का मोबाइल छीन लिया। मोबाइल में गश्त करते हुए अधिकारियों के फोटो वीडियो के साथ ही मारपीट करने वालों के वीडियो व फोटो भी हैं। मोबाइल नाल पुलिस ने जब्त कर लिया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन