कला, वाणिज्य, विज्ञान और कंप्यूटर में रोजगार की अपार संभावनाएं : किराडू
बीकानेर। विश्व विद्यालय रोजगार सूचना एवं मार्ग दर्शन केंद्र बीकानेर द्वारा डागा चौक स्थित अलेक्जर करियर इंस्टीट्यूट बीकानेर में करियर प्रदर्शनी और वार्ता का आयोजन किया गया। करियर काउंसलर नगेन्द्रनारायण किराड़ू ने बताया कि किसी भी विषय में महारत हासिल करके रोजगार एवं स्व रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

समर्पण भाव और अनुशासन के साथ हर परीक्षा में आप सफली हो सकते हैं। इस दौरान शैलेश तिवारी ने बताया कि कैरियर वार्ताएं एवं कैरियर प्रदर्शनी विद्यालय के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। संस्था के शिवशंकर बिस्सा, घनश्याम गहलोत, अक्षय जोशी, किशन पुरोहित, रेणु स्वामी, ओम पारीक, जयदेव आचार्य, दिव्या व्यास, ज्योति व्यास आदि ने प्रदर्शनी को उपयोगी बताया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन