आर्मी के जवान ने खुद को गोली मारी, मौत
बीकानेर में हथियार रखने के डिपो पर तैनात आर्मी के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। साथी जवान उसे पीबीएम अस्पताल भी लेकर पहुंचे। इससे पहले ही उसकी जान जा चुकी थी। घटना कैंट एरिया की है। सुसाइड करने वाले जवान का नाम लक्ष्मण सिंह है। वह उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल का रहना वाला था। वो बीछवाल इलाके के कैंट एरिया में हथियार रखने के डिपो (आयुध डिपो) पर तैनात था।

शुरुआती जांच में सामने आया कि जवान तनाव में था। सोमवार सुबह करीब 4 बजे लक्ष्मण सिंह ने ड्यूटी के दौरान ही खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनने के बाद साथी जवान दौड़कर उसके पास पहुंचे। बीछवाल थानाधिकारी महेंद्र दत्त ने बताया कि सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। किसी तरह का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन