अर्जुनराम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला
बीकानेर। भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल की कार का गंगाशहर के बोथरा चौक में एक्सीडेंट हो गया है। भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल किसमीदेसर में अपना वोट डालकर वापस आ रहे थे। इस दौरान वे गंगाशहर के बोथरा चौक में रुके थे। वहां से जब अर्जुनराम मेघवाल की कार गाँधी चौक की तरफ आ रही थी, इसी दौरान नोखा रोड की तरफ से आए एक पानी के केम्पर वाली लोड बोडी टैक्सी ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में अर्जुनराम मेघवाल बाल-बाल बच गए। हालाँकि, उनकी गाड़ी में नुक्सान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि अर्जुनराम मेघवाल की कार स्पीड में होती और टक्कर ज्यादा तेज लगती तो, बड़ा हादसा हो सकता था।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन