अर्जुनराम मेघवाल ने 9 गांवों में किया जनसम्पर्क, कहा- पीएम मोदी ने की भारत में नए युग की शुरुआत
बीकानेर। बीकानेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने मंगलवार को गाढ़वाला, किलचू, केसरदेसर, बोहरान, सुरधणा, गीगासर, पलाना, स्वरूपदेसर, बच्छासर आदि गांवों में जनसम्पर्क किया। मेघवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में भारत में एक नये युग की शुरूआत हुई है। उन्होंने देश की जनता से जो भी वादा किया उसे पूरा किया है। बात चाहे राम मंदिर निर्माण की हो या धारा 370 हटाने की।
अब भी वे सरकार बनने के साथ ही आगामी सौ दिवसीय कार्ययोजना के तहत देश में अविस्मरणीय काम करने वाले हैं। रोजगार व कौशल, उर्जा उत्पादन, कृषक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन हुए है। जनसम्पर्क के दौरान सरपंच आशाराम, सुनील, सुरेन्द्र, महेन्द्र, रामस्वरूप, राकेश, रामदयाल, उदाराम, सूरजाराम, चम्पाराम, मनोज कुमावत, रतनलाल, जेठाराम, करणाराम, शंकरलाल, मनोज कुमार, भागीरथ, राजेन्द्र कुमावत, राधे कुमावत, रामरतन गोदारा, गुलाब सिंह, केशरी सिंह, तोल सिंह, प्रेम रतन आचार्य, कान सिंह, नत्थू सिंह, जालमसिंह, मोहन सियाग, जगदीश सियाग,बीरमाराम सारण, ओमप्रकाश, नरूसिंह, जयपाल सिंह, राजूराम आदि शामिल रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन