अर्जुनराम मेघवाल प्रयास : सात फरवरी से रोजाना सुबह 10 बजे दिल्ली के लिए इंडिगो फ्लाइट शुरू
बीकानेर। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास से अब दिल्ली -बीकानेर इंडिगो फ्लाइट 7 फरवरी से नियमित चलेगी। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के माध्यम से भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री पंकज अग्रवाल ने एक मांगपत्र शास्त्री भवन दिल्ली में नागरिक उडुयन मंत्री किंजारापू राममोहन नायडू को सौंपा था जिस पर संज्ञान लेते हुए अब 7 फरवरी से हर रोज चलेगी फ्लाइट। पंकज अग्रवाल ने बताया कि बीकानेर के आमजन और व्यापारियों की मांग पर 30 नवंबर को केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के साथ नागरिक उड्डयन मंत्री से मिलकर बीकानेर से दिल्ली हवाई यात्रा को नियमित करने और सुबह जल्दी चलाने का आग्रह किया जिसे स्वीकार किया गया। बीकानेर एयरपोर्ट निदेशक राजेंद्र सिंह बघेला ने बताया कि सात फरवरी से सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर फ्लाइट बीकानेर आएगी और 10 बजकर 05 मिनट पर बीकानेर से दिल्ली उड़ान भरेगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन