अर्जुन ने मारा जीत का चौका, कांग्रेस प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल को 55711 वोटों से हराया
बीकानेर। केन्द्रीय कानून मंत्री एवं सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने लोकसभा चुनाव-2024 में लगातार चौथी बार जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल को 55711 वोटों से हराया है। भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल की जीत में बीकानेर पूर्व और बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की अहम भूमिका रही। बीकानेर लोकसभा सीट पर 19 अप्रेल को कुल 11,19372 वोट डाले गए थे, जिनमें से 10,949 पोस्टल वोट थे। मतदान हुए कुल वोटों में से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने 5 लाख 66 हजार 737 वोट हासिल किए, जिनमें से 5497 पोस्टल वोट भी शामिल हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी गोविन्दराम मेघवाल ने कुल कास्टिंग वोट में से 5लाख 11हजार 26 वोट प्राप्त किए।
जिनमें 4060 पोस्टल वोट शामिल हैं। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस के गोविन्दराम मेघवाल को 55 हजार 711 वोटों से करारी मात दी। भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ एंटी इंकमबेंसी भी देखी जा रही थी। जिसकी जानकारी भाजपा प्रत्याशी को भी थी। इसलिए उन्होंने अपने चुनाव प्रचार में कोई भी कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस प्रत्याशी गोविन्दराम मेघवाल भी भाजपा प्रत्याशी के प्रति एंटी इंकमबेंसी को समझ चुके थे और उन्होंने भी अपनी तरफ से चुनाव प्रचार में जी जान झोंक दी थी। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में राहुल गांधी ने भी अनूपगढ़ में सभा की थी। इन सबके बावजूद भाजपा प्रत्याशी की 55 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्शाती है कि बीकानेर पूर्व और बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वोटों ने उनकी इस विजय में अहम भूमिका निभाई है।

जीत का मनाया जश्न- भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने चौथी बार जीत दर्ज की है। इस अवसर पर बीकानेर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। जिला प्रवक्ता एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया कि पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना स्थान पर विधायक सिद्धि कुमारी, विधायक जेठानंद व्यास, विधायक ताराचंद सारस्वत, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, भाजपा देहात जिला अध्यक्ष जालमसिंह भाटी, लोकसभा मुख्य चुनाव अभिकर्ता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, एडवोकेट अशोक प्रजापत, श्यामसुंदर चौधरी, श्याम पंचारिया, नरेश नायक पूर्व जिलामंत्री अरुण जैन, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजवी, आनंद सिंह भाटी, जिला मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवक, अजय खत्री, दिनेश महात्मा, मुकेश ओझा, महावीर सिंह चारण, चंपालाल गेघर, कमल आचार्य सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। जीत के बाद जुलूस के रूप में अर्जुन राम मेघवाल अपने निवास पर गए तो वहां पर हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्प वर्षा कर मालाएं पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन