डांस-योगा और इंग्लिश स्पोकन से शुरू हुआ संस्कार निर्माण शिविर… देखें वीडियो
बीकानेर। पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होकर आप अपने जीवन को सुसंस्कारित बना सकते हैं। यह बात नोखा रोड स्थित अर्हम् इंग्लिश एकेडमी में आयोजित सात दिवसीय संस्कार निर्माण शिविर का शुभारम्भ करते हुए शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा ने कही। बोड़ा ने कहा कि हर विद्यार्थी में एक विशेषता होती है और उस विशेषता को यदि तराशा जाए तो वह प्रतिभा के रूप में उभर कर सामने आती है।

संस्था सचिव सुरेन्द्र कुमार डागा ने बताया कि सात दिनों में बच्चों को योगा, मेडिटेशन, प्राणायाम, इंग्लिश स्पोकन, व्याकरण शुद्धि, वेस्ट टू बेस्ट, एंकरिंग एंड स्पीच स्टाइल, फायरलैस कुकिंग, सोशल मीडिया एवं फोटोग्राफी, आर्ट एंड क्रॉफ्ट, पेंटिंग, कम्यूटर कोडिंग, डांस, हेयर स्टाइल, मैकअप आदि कला-कौशल के साथ सद्संस्कार संचारित करने का कार्य किया जाएगा। सचिव डागा ने बताया कि अर्हम् वर्ष के अंतर्गत अर्हम् स्कूल के विद्यार्थियों के लिए यह शिविर पूर्णत: नि:शुल्क है। संस्था एमडी रमा डागा ने बताया कि शुक्रवार डॉ. अर्पिता गुप्ता विद्यार्थियों को मोटिवेशनल एवं अध्यात्मिकता से रुबरु करवाएंगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन