बारहवीं परीक्षा में बैठा डमी स्टूडेंट पुलिस की गिरफ्त में
बीकानेर। बीकानेर के पूगल एरिया के एक सरकारी स्कूल में परीक्षा के दौरान डमी स्टूडेंट पकड़ा गया। बारहवीं की परीक्षा के दौरान मूल कैंडिडेट की जगह दूसरा ही युवक परीक्षा दे रहा था। शक होने पर उससे पूछताछ की गई और बाद में पुलिस को बुलाया गया। पूगल पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पूगल थानाधिकारी धर्मेंद्र ने बताया कि पहलवान का बेरा गांव में स्थित सरकारी स्कूल में परीक्षा चल रही थी। इस दौरान सवाई राम के नाम से एग्जाम दे रहे कैंडिडेट पर टीचर्स को शक हो गया। इस पर उससे पूछताछ की गई। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सख्ती से पूछताछ की और डॉक्युमेंट्स चैक किए तो पता चला कि एग्जाम दे रहा युवक सवाई राम नहीं था। उसकी जगह एग्जाम दे रहा युवक विष्णु बिश्नोई था। उसे हिरासत में ले लिया गया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन