एपेक्स हॉस्पिटल में अब गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ श्रेयांश जैन व न्यूरोसर्जन डॉ निलेश नाम की सेवाएं उपलब्ध
बीकानेर। रानी बाजार स्थित एपेक्स हॉस्पिटल में अब गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ श्रेयांश जैन एवं न्यूरोसर्जन डॉ निलेश नाम की भी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इस संबंध में एक प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया गया कि एपेक्स हॉस्पिटल में बेहतरीन सुविधाओं व आधुनिक संसाधनों के साथ मरीज का इलाज किया जाता है। प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ श्रेयांश जैन ने गैस्ट्रोलॉजी से संबंधित बीमारियों के उपचार और उनकी रोकथाम के बारे में बताया। डॉ. श्रेयांश ने बताया कि नई तकनीक से इसके इलाज जैसे बड़ी आंत, छोटी आंत की बीमारी लीवर से संबंधित बीमारी, एंडोस्कोपी कोलोनोस्कोपी इआरसीपी तथा कैप्सूल एंडोस्कोपी जो कि एक एडवांस जाँच जो छोटी आंत की बीमारी के इलाज में बहुत अधिक प्रभावशाली है।
न्यूरोसर्जन डॉक्टर नीलेश नामा ने न्यूरो से संबंधित बीमारियों जैसे ब्रेन सर्जरी/ ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन स्पाइन/ रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन स्लिप डिस्क और नस दबने की समस्या सिर की चोट (हेड इंजरी का ऑपरेशन) मिर्गी का इलाज न्यूरोट्रॉमा और न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर के इलाज के बारे में जानकारी दी। एपेक्स हॉस्पिटल के क्लस्टर हेड शौकत अली, यूनिट हेड मनदीप मकवाना, मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ गुरजीत कौर सेल्स एंड मार्केटिंग हेड मोहित दीक्षित तथा मार्केटिंग मैनेजर सलीम चिश्ती आदि उपस्थित रहे।
योग, व्यायाम और संतुलित भोजन से ही स्वस्थ जीवन संभव : डॉ. श्रेयांश जैन
प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ श्रेयांश जैन ने बताया कि गैस, अपच, आंत आदि बीमारियों से बचना है तो हमें अपनी जीवनशैली में योगा एवं व्यायाम को शामिल करना होगा। विशेष रूप से संतुलित भोजन का ही सेवन करें। जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक का अधिक सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के प्रति घातक हो सकता है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन