नशे के खिलाफ बीकानेर पुलिस का एक्शन…पढें पूरी खबर
बीकानेर। बीकानेर में नशे के कारण युवा बर्बाद हो रहे हैं। नशे की आवक की रोकथाम हेतु पुलिस ने भी सख्ती अपना रखी है। इसी क्रम में दो दिनों में दो युवकों को गिरफ्तार कर 125 ग्राम एमडी बरामद की गई है। डीएसटी की सूचना पर व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने मूर्ति सर्किल के पास बाइक पर सवार एक युवक को 30 लाख रुपए की एमडी के साथ पकड़ा है। युवक से 100 ग्राम एमडी बरामद हुई है। प्रभारी कुलदीप चारण और कांस्टेबल अब्दुल सत्तार ने एमडी सप्लायर और खरीद-फरोख्त करने वालों के बारे में सूचना जुटाई। इस काम में शामिल लोगों को नामजद किया। बुधवार को चूरू में राजगढ़ निवासी सकील के व्यास कॉलोनी में एमडी लेकर पहुंचने की सूचना थी।
डीएसटी के सहयोग से व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने मूर्ति सर्किल के पास बाइक पर सवार सकील को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 100 ग्राम एमडी बरामद हो गई जिसकी बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपए है। अभियुक्तों से पूछताछ में सामने आया है कि जामसर निवासी उसका मौसेरा भाई मकसूद शाह, भुट्टों का बास निवासी लक्की भुट्टा और सकील मिलकर बीकानेर में एमडी सप्लाई का काम करते हैं। ये लोग मध्यप्रदेश से एमडी लेकर आते हैं और बीकानेर में दो से तीन हजार रुपए की एक ग्राम की पुडिय़ा बनाकर व्यास कॉलोनी, भुट्टों का बास, मुक्ताप्रसाद नगर सहित शहर के अनेक स्थानों पर सप्लाई करते हैं।

व्यास कॉलोनी एसएचओ सुरेन्द्र पचार ने बताया कि तीनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस का केस दर्ज किया है जिसकी जांच सदर एसएचओ बृजभूषण अग्रवाल करेंगे। मकसूद और लक्की फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। एमडी सप्लाई के सरगनाओं को नामजद कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। इसी अभियान के तहत नायकों के मोहल्ले, एमएस हॉस्टल के पीछे से प्रकाश नायक पुत्र भंवरलाल नायक से 25 ग्राम एमडी बरामद की गई है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन