सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित
बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए है।अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि सरकारी प्रेस के सामने स्थित माजीसा मेडिकोज एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 25 से 26 अगस्त तक दो दिनों के लिए, महिला आईटीआई के पास पटेल नगर स्थित लक्ष्य फार्मा, राजेन्द्र नगर उदासर फांटा स्थित तेजस्विनी मेडिकल एंड जनरल स्टोर एवं सादुल कॉलोनी स्थित एम एस बायोकेमिकल के अनुज्ञापत्र 25 से 29 अगस्त तक पांच दिनों के लिए, पूराना थाना रोड़ लूणकरणसर स्थित किरण मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 23 अगस्त से 1 सितम्बर एवं दंतौर स्थित श्री दुर्गा मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 25 अगस्त से 3 सितम्बर तक 10 दिनों के लिए तथा खाटू श्याम मंदिर के सामने बीआरके पुरम स्थित खाटू श्याम मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 23 अगस्त से 8 सितंबर तक 17 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन