अमित शाह का राहुल को चैलेंज, कहा- मैदान तय कर लो, भाजपा दो-दो हाथ करने को तैयार
आजमगढ़। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यूपी में राहुल गांधी को चैलेंज किया है। शुक्रवार को कौशांबी की एक जनसभा में उन्होंने राहुल का नाम लेकर कहा- मैदान तुम तय कर लो, देश में कहीं भी भाजपा वाले दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। शाह ने आगे कहा- सोनिया जी हों, राहुल जी हों या और कोई भी हो, जब भी मोदी जी को गाली दी है, तो जनता ने इन गालियों के कीचड़ में कमल को और मजबूत करके खिलाया है।

पीएम मोदी को गाली देने वालों का हश्र बुरा हुआ है। राहुल गांधी के साथ भी यही हुआ। उनकी सांसदी चली गई। अब वे केंद्र सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। जबकि उनकी सांसदी नियम के तहत गई है। इसी नियम से अब तक 17 नेताओं की सदस्यता जा चुकी है। उन्होंने कहा- जो लोग कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है, दरअसल लोकतंत्र नहीं उनका परिवार खतरे में है। विपक्ष के नेता संसद नहीं चलने देते हैं। संसद का समय बर्बाद करने के लिए इस देश की जनता राहुल गांधी को कभी माफ नहीं करेगी। कुछ लोग विदेश में भारत को बदनाम कर रहे हैं। कांग्रेस को संविधान पर भरोसा नहीं है। बहुत जल्द राम जी अपने मंदिर में होंगे। सपा और बसपा ने मंदिर बनाने में कितनी अड़चनें डालीं। हमने इसका रास्ता साफ किया और अब अयोध्या में भव्य मंदिर तैयार हो रहा है। शाह ने कहा कि योगीजी के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज है। उनके शासन में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। पहले का यूपी हमें ठीक याद है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सिर्फ रमजान में मिलती थी। आज पूरे यूपी को बिजली मिल रही है। अमित शाह और सीएम योगी ने आजमगढ़ के नामदारपुर में 4583 करोड़ की 117 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए