अंबानी की संपति में 830 अरब का हुआ इजाफा
देश के सबसे बड़े धनपतियों में शुमार मुकेश अंबानी की संपत्ति में जबरदस्त इजाफा हुआ है। इस साल उनकी संपत्ति में 10 अरब डालर यानी 832 अरब रुपए का इजाफा हुआ है। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 8083 अरब रुपए की हो गई है। ब्लूमबर्ग के नए आंकड़ों के मुताबिक मुकेश अंबानी इस समय भारत के सबसे अमीर और विश्व स्तर पर 13वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। मुकेश अंबानी संपत्ति में बढ़ोतरी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड स्टॉक में करीब नौ फीसदी की बढ़ोतरी के कारण हुई है।

इसके साथ जियो फाइनेंशियल के स्टॉक लिस्टिंग से भी संपत्ति में इजाफा देखने को मिला है। संस्थापक शिव नाडार की संपत्ति इस साल करीब 788 अरब रुपए से बढ़कर 2,830 अरब रुपए तक पहुंच गई है। जिंदल ग्रुप की पूर्व प्रमुख सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति करीब 2,056 अरब रुपए है। इस साल उनकी संपत्ति में 743 अरब रुपए की इजाफा हुआ है। वहीं गौतम अडाणी वर्तमान में 6,926 अरब रुपए की संपत्ति के साथ दुनिया के 15वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। अडाणी की संपत्ति में इस साल करीब 3,105 अरब रुपए की कमी हुई है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन