अमरीका में देशनोक मंदिर व गौ पूजन पर सियासत
वॉशिंगटन. भारतीय मूल की निक्की हेली ने रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के लिए दावेदारी पेश की है। अमरीका में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले ही सियासी महाभारत शुरू हो गया है। इस पर अमरीका की लेखिका और वकील एन. कोल्टर ने निक्की को लेकर नस्लभेदी टिप्पणी की है। कोल्टर ने एक पोडकास्ट में हेली से कहा, तुम वापस अपने देश भारत क्यों नहीं चली जाती हो।

कोल्टर ने भारतीय परंपराओं पर भी आपत्तिजनक बयान दिए। उन्होंने कहा, गायों की पूजा कौन करता है? भारत में सब भूखे मर रहे हैं। वहां चूहों के मंदिर हैं। गौरतलब है कि बीकानेर स्थित करणी माता का मंदिर दुनियाभर में चूहों के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर में हजारों चूहे रहते हैं। इन्हें काबा कहा जाता है। मंदिर में प्रतिदिन हजारों लोग मनौती मांगने के लिए मंदिर में पहुंचते हैं।
संयुक्त राष्ट्र में राजदूत और दक्षिण कैरोलिना की गवर्नर रह चुकीं निक्की का जन्म अमरीका में ही हुआ है। उनका असली नाम नम्रता निक्की रंधावा है। उनके पिता अजीत सिंह रंधावा और मां राज कौर पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं। वे 1960 में अमरीका चले गए थे
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन