अल्टो पर पलटा टैंकर, आठ जनों की हुई मौत
जयपुर-अजमेर हाईवे पर टायर फटने से एक टैंकर अल्टो कार पर पलटा गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह से पिचक गई। हादसे में 8 लोगों की मौत और 1 गंभीर घायल हो गया। कार सवार लोग अजमेर दरगाह जियारत के लिए जा रहे थे। हादसा दूदू के के रामनगर इलाके में गुरुवार दोपहर करीब 12.30 बजे हुआ। हादसा इतना भयानक था कि शवों के टुकड़े-टुकड़े हो गए। एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि कार सभी मृतक फागी के रहने वाले थे। टैंकर का टायर फटते ही वह डिवाइड तोड़ते हुए अल्टो पर पलट गया। इसमें सात की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल ने जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इस दौरान टैंकर ने एक मोटर साइकिल सवार युवक को भी चपेट में ले लिया था। इस हादसे में फागी के जुम्मा मस्जिद के पास के रहने वाले हनीफ के परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई।

इस हादसे में मरने वालों में हनीफ की पत्नी हसीना (50), बेटा ईसराइल (30) और मुराद (13), बहू फरजाना (27) पत्नी ईसराइल, पोती रोहीना (8), पोता सेरान (3), दामाद शकील और रिश्ते में रहने वाला सोनू (14) शामिल है। वहीं ईसराइल के बेटे अरमान की हालत गंभीर बनी हुई है। सामने आया कि टैंकर में सीमेंट भरा हुआ था। हादसा होते ही ड्राइवर मौके से फरार हो गया। कार को हनीफ का दामाद शकील चला रहा था। जिसे जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए