भिक्षा यात्रा से होगा गोचर ओरण संरक्षण आंदोलन का आगाज़, रुद्राभिषेक व गोपाल गौयज्ञ का आयोजन दो दिसम्बर को
बीकानेर। अखिल भारतीय गोवंश गोचर संरक्षक संस्थान बीकानेर एवं गोचर ओरण संरक्षक संघ राजस्थान के तत्वावधान में बीकानेर में गोचर ओरण भूमि संरक्षण के लिए रुद्राभिषेक, गोपाल गौयज्ञ का आयोजन 2 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा। राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज ने बताया कि संत-महात्माओं, गौभक्तों के साथ एवं पं. जुगलकिशोर ओझा पुजारी बाबा के सान्निध्य व पं. राजेन्द्र किराड़ू के आचार्यत्व में 151 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा जिला कलक्टर कार्यालय के समक्ष 2 दिसम्बर को सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक रुद्राभिषेक एवं दोपहर 2 से 5 बजे तक गोपाल गौयज्ञ व आरती का आयोजन किया जाएगा।

गोचर-ओरण संरक्षण आयोजन के तहत शुक्रवार भिक्षा यात्रा का आगाज़ श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर से होगा। महामंडलेश्वर श्री सरजूदास जी महाराज ने बताया कि संत-महात्माओं के सान्निध्य में शहर के विभिन्न स्थानों पर यह भिक्षा यात्रा जाएगी और जन-जन को जागरुक करेगी। महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज के सान्निध्य में गुरुवार को पं. राजेन्द्र किराड़ू, सुशील किराड़ू, मनोज सेवग, शिव गहलोत, कैलाश सोलंकी, सूरजप्रकाश राव, विजय थानवी ने श्रीधरजी महाराज, योगी श्री शिवसत्यनाथजी महाराज, पं.जुगलकिशोर ओझा पुजारी बाबा आदि संत-महात्माओं से मिलकर आयोजन की रूपरेखा बताई।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन