अलर्ट : दो चल सकती है हीट वेव
बीकानेर। एक दिन हल्की रिमझिम बारिश के बाद गिरा तापमान चौबीस घंटे में ही अपना रोद्र रूप फिर से दिखाने लगा है। बीकानेर शहर में गुरुवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। जिसके आगामी दिनों में और बढऩे की आशंका जताई जा रही है। तपती धूप में फिर से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। तापमान में हो ही बढ़ोतरी का ये सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में बीकानेर में पारा फिर से 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने बीकानेर में एक बार फिर हीट वेव चलने की आशंका जताई है। बीकानेर के अलावा कई जिलों में ऐसे ही अलर्ट एसएमएस के माध्यम से दिए गए हैं।
जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर
जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने लू और तापघात के मद्देनजर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि मनरेगा कार्य स्थलों पर छाया, पानी और दवाइयां की पर्याप्त व्यवस्था रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं के लिए पानी की खेलियां भरवाने तथा पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का अभियान चलाने को कहा। जिला कलेक्टर ने कहा कि पशुपालन विभाग के अधिकारी सभी गौशालाओं का निरीक्षण करें तथा यह सुनिश्चित करें कि गौशालाओं में पेयजल छाया और चारे की कोई कमी नहीं हो। उन्होंने मोबाइल वेटरनरी वेन के टोल फ्री नंबर 1962 को प्रचारित करने के निर्देश दिए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन