एयर होस्टेस से छेड़छाड़ से रोका, तो हुआ हंगामा
जयपुर। दुबई से जयपुर आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में महिला कू्र मेंबर (एयर होस्टेस ) के साथ पैसेंजर ने छेडख़ानी की। उसने एयर होस्टेस को गलत तरीके से टच किया। आरोप है कि पैसेंजर पाबंदी के बावजूद फ्लाइट में शराब पी रहा था। उसे रोका गया तो हंगामा करने लगा। पूरी यात्रा के दौरान कई बार उसने एयर होस्टेस के साथ बदतमीजी की। जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट के पहुंचने के बाद क्रू मेंबर ने सीआईएसएफ जवानों को बुलाया। सीआईएसएफ ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। एअर इंडिया एक्सप्रेस प्रबंधन की ओर से जयपुर एयरपोर्ट थाने में एयर होस्टेस के साथ छेडख़ानी की शिकायत दी गई है।
शुक्रवार की रात 12:45 पर फ्लाइट आईएक्स-196 दुबई से जयपुर के लिए रवाना हुई थी। रात 2:40 बजे फ्लाइट जयपुर पहुंची थी। आरोप है कि 15-बी सीट पर पैसेंजर (युवक) शराब पी रहा था। उससे एयर होस्टेस ने पूछा- यह क्या कर रहे हैं? युवक ने जवाब दिया- संतरे का जूस पी रहा हूं। एयर होस्टेस ने कहा कि यह जूस नहीं शराब है। इसे युवक ने ‘दुबई ड्यूटी फ्रीÓ (शॉप) से खरीदा था। स्टाफ ने फ्लाइट में शराब पीने से मना किया। पैसेंजर से ग्लास देने के लिए कहा। वह बहस करने लगा। एयर होस्टेस ने अन्य कू्र मेंबर की मदद से ग्लास ले लिया। इसके बाद पैसेंजर ने नशे में हंगामा करना शुरू कर दिया। उड़ान के दौरान जब एयर होस्टेस पैसेंजर की सीट के नजदीक पहुंची, तब उसकी पीठ पैसेंजर की तरफ थी। पैसेंजर ने गलत तरीके से टच किया। वह पूरी उड़ान के दौरान परेशान करता रहा। लैंडिंग के बाद भी उसने अपनी गलती नहीं मानी।पीडि़त स्टाफ ने बताया कि जब आरोपी पैसेंजर को लगा कि अब ये लोग शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं, तब माफी मांगने लगा। फ्लाइट के जयपुर पहुंचने के बाद उसने अपना बोर्डिंग पास देने से इनकार कर दिया। बोर्डिंग पास को अपने पासपोर्ट में रख लिया और हमें परेशान करने लगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन