वायु सेना का विमान स्कूल पर गिरा, 19 की मौत
ढाका। बांग्लादेश की वायुसेना का ट्रेनर विमान सोमवार को ढाका के स्कूल पर गिर गया। हादसे में अब तक पायलट समेत 19 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 164 से ज्यादा लोग घायल हैं। 60 से ज्यादा घायलों को बर्न इंस्टीट्यूट रेफर कर दिया गया है। मामूली रूप से घायल कई लोगों का उत्तरा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घायलों को हाथ ठेले पर अस्पताल ले जाने का एक वीडियो भी सामने आया है। कई घायल बच्चों को हेलिकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया। सरकार ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। हादसे के समय स्कूल में क्लासेस चल रही थीं और सैकड़ों छात्र वहां मौजूद थे। विमान ने डेढ़ मिनट में उड़ान भरी थी। बांग्लादेशी सेना ने वायुसेना का F-7 BGI विमान के क्रैश होने की पुष्टि की है।
सरकार करेगी जांच
बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने कहा कि सरकार दुर्घटना के कारणों की जांच करेगी और सभी प्रकार की सहायता सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में वायु सेना, छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और माइलस्टोन स्कूल एवं कॉलेज के कर्मचारियों तथा अन्य लोगों को जो क्षति हुई है, वह अपूरणीय है। यह राष्ट्र के लिए गहरे दुख का क्षण है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए