अग्निवीर वायु भर्ती में ऑनलाइन पंजीयन 17 जनवरी से होगा शुरू
बीकानेर। भारतीय वायु सेना में अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर वायु भर्ती के लिए 17 जनवरी बुधवार से आनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। बुधवार प्रातः 11 बजे से 6 फरवरी रात्रि 11 बजे तक ऑनलाइन पंजीयन करवाए जा सकते हैं।
भर्ती से संबंधित सभी नियमों की विस्तार से जानकारी भारतीय वायु सेवा की आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in से प्राप्त की जा सकती हैं। आवेदक की जन्म तिथि 2 जनवरी 2004 से 2 जुलाई 2007 तक (दोनों दिनांक सहित) के बीच जन्मे अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।

12वीं कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संख्या में किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ अंग्रेजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है या तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 2 वर्ष वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन