अग्निवीर एयरफोर्स में होने है भर्ती तो पढ़ें ये खबर
केंद्र सरकार ने अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर वायु भर्ती के लिए इस बार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस वर्ष हो रही ये दूसरी भर्ती है। भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम की इस भर्ती के लिए 17 जनवरी से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है।
इच्छुक अविवाहित पुरुष एवम महिला उम्मीदवार अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए 17 जनवरी को सुबह 11 बजे से 11 फरवरी 2024 रात 11 बजे तक https://agnipathvayu.cdac.inलॉग इन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। 02 जनवरी 2004 से 02 जनवरी 2007 (दोनो दिनांक सहित) के बीच जन्मे अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित,भौतिक और अंग्रजी विषय के साथ एवं अंग्रजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है या 03 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैंद्य उम्मीदवार भर्ती से सम्बन्धित सभी नियमों की विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in से प्राप्त कर सकते हैं। वायु सेना ने इस संबंध में पहले भी सूचना प्रसारित की थी, एक बार फिर युवाओं को वायुसेना में भर्ती का अवसर दिया गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन