अग्निवीर वायु भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो पढ़ें ये खबर
बीकानेर। भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के तहत भर्ती प्रक्रिया की सोमवार को जिले के विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी गई। भारतीय वायु सेना के कॉरपोरल हेमन्त कुमार ने बताया कि साढ़े 17 से 21 वर्ष आयु वाले अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।

भर्ती प्रक्रिया हेतु उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय मे किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ, अंग्रेजी विषय में 50 फीसदी अंक होना जरूरी है या 03 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र है। सिविल प्रशासन प्रभारी टीआर भील ने बताया कि सोमवार को राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज, टेरेसा चिल्ड्रन अकादमी उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को इस भर्ती से संबंधित जानकारी दी गई तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को डूंगर महाविद्यालय तथा जीसस एंड मैरी स्कूल में विद्यार्थियों को इस स्कीम के तहत भर्ती प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार भर्ती से संबधित विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट indianairforce.nic.in और careerindianairforc.cdac.in पर भी इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी ü https://agnipathvayu.cdac.inपर लॉग इन कर विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए