नये अध्यक्ष की घोषणा के बाद, साक्षी ने रोते हुए त्यागी कुश्ती
नई दिल्ली। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का नया अध्यक्ष संजय सिंह को चुना गया है। वह पूर्व पूर्व अध्यक्ष और खिलाडिय़ों के यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह के करीबी हैं। ऐसे में इससे नाराज़ होकर ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान साक्षी मलिक कुश्ती छोडऩे की बात कही है। संन्यास की घोषणा करते हुए साक्षी ने कहा, ‘मैंने लड़ाई पूरे दिल से लड़ी, लेकिन अगर अध्यक्ष बृजभूषण की तरह ही रहेगा तो मैं अपनी कुश्ती को त्याग रही हूं।
साक्षी अपने इस बयान के बाद फूट-फूटकर रोने लगीं। साक्षी ने रोते हुए अपने जूते उठाकर मेज पर रख दिए। साक्षी ने आगे कहा, ’40 दिनों तक सड़कों पर सोए और देश के कई हिस्सों से बहुत सारे लोग हमारा समर्थन करने आए। बूढ़ी महिलाएं आईं। ऐसे लोग भी आए, जिनके पास खाने-कमाने के लिए नहीं है। हम नहीं जीत पाए, लेकिन आप सभी का धन्यवाद। बता दें कि 21 दिसंबर को कुश्ती महासंघ के चुनाव हुए और इसके तुरंत बाद आए परिणाम में बृजभूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी संजय सिंह के नाम पर मुहर लग गई थी।

लंबी कानूनी लड़ाई के बाद गुरुवार को मतदान हुआ क्योंकि महासंघ को अंतरराष्ट्रीय महासंघ यूनाइटेड वल्र्ड रेसलिंग द्वारा निलंबित कर दिया गया था। अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महासचिव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित 15 पदों के लिए चुनाव हुए। ओलंपियन बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट के नेतृत्व में पहलवानों के एक समूह द्वारा लंबे आंदोलन के बाद ङ्खस्नढ्ढ के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह को पद से हटा दिया गया था।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए