लाठीचार्ज के बाद अब डॉक्टरों पर पानी की बौछार
आज पेश होगा राइट-टू-हेल्थ बिल
राजस्थान में स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान डॉक्टरों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। स्टैच्यू सर्कल से विधानसभा की ओर मार्च कर रहे डॉक्टरों और नर्सिंग कर्मियों की पुलिस के साथ थोड़ी देर तक हाथापाई हुई, इससे पहले कि पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की कोशिश की। एक दिन पहले भी डॉक्टरों पर लाठीचार्ज किया गया था। लाठीचार्ज के खिलाफ सवाई मान सिंह अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर भी सड़कों पर उतर आए। नर्सिंग कर्मियों ने भी इस प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है। इससे पहले जयपुर के स्टैच्यू सर्किल पर डॉक्टरों ने रात भर बिल के विरोध में प्रदर्शन किया। जयपुर एसएमएस मेडिकल कॉलेज और बीकानेर पीबीएम अस्पताल के रेजिडेंट्स भी उनके समर्थन में आ गए हैं।

स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक और कल डॉक्टरों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया। दरअसल, सरकार की तरफ से आज यह बिल विधानसभा में पेश किया जाएगा. सरकार हर हाल में इस बिल को पेश करना चाहती है। इधर, आंदोलनकारी डॉक्टर भी इस बिल को पास नहीं होने देना चाहते हैं। इस वजह से वे बीती रात स्टेच्यू सर्कल पर धरना-प्रदर्शन करते रहे। रात में डॉक्टरों ने कैंडल मार्च भी निकाला।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन