मंत्री बनने के बाद बीकानेर पहुंचे गोदारा का हुआ स्वागत
बीकानेर। राजस्थान सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति कैबिनेट मंत्री बनने के बाद लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा आज पहली बार बीकानेर आगमन पर जगह जगह स्वागत व सत्कार किया गया। बीकानेर शहर में आगमन पर बाईपास, हल्दीराम प्याऊ, तिलक नगर, व्यास कॉलोनी, सागर रोड, मिलन ट्रेवल्स, म्यूजियम सर्किल, दीनदयाल सर्किल व भाजपा संभाग कार्यालय में गोदारा का भाजपा जिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ, आमजन ने मंत्री गोदारा को बधाई की ओर आतिशबाजी, पुष्प वर्षा, माल्यार्पण कर स्वागत किया।

भाजपा कार्यालय में शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी की अगुवाई में मंत्री सुमित गोदारा को बधाई देखकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुमित गोदारा ने अपने संबोधन में कहा भारतीय जनता पार्टी में युवा मोर्चा उपाध्यक्ष से आज पार्टी के केबिनेट मंत्री का पद देकर सम्मान किया है और ये भारतीय जनता पार्टी के संगठन की खूबसूरती है यहां बूथ से निकले कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद तक पहुंचते है संगठन के कार्यकर्ता को पार्टी ने आज प्रदेश मुख्यमंत्री बनाया है इसलिए पार्टी का हर कार्यकर्ता काम करे और काम का सम्मान हमेशा पार्टी ने दिया है। इस अवसर पर महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत, बिहारीलाल विश्नोई, चंपालाल गेदर, सत्यप्रकाश आचार्य सहित शहर व देहात के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन