अभिनेत्री ने लागए आरोप कहा हिरासत में थप्पड़ मारे, भूखा रखा
सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव ने राजस्व खुफिया निदेशालय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान उन्हें 10-15 बार थप्पड़ मारे गए, भूखा रखा गया और जबरन खाली कागज़ों पर हस्ताक्षर कराने की कोशिश की गई। रान्या ने जेल अधीक्षक के माध्यम से डीआरआई के अतिरिक्त महानिदेशक को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है। अभिनेत्री का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त किया गया। उन्होंने लिखा, मुझे विमान के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया और बिना स्पष्टीकरण का मौका दिए हिरासत में लिया गया।
रान्या का आरोप है कि हिरासत में पूछताछ के दौरान अधिकारियों ने उन्हें कई थप्पड़ मारे और बयान पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया। हालांकि, उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। डीआरआई अधिकारियों ने 3 मार्च 2025 को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अभिनेत्री को गिरफ्तार किया था। उन पर 14.8 किलोग्राम सोना (करीब 12 करोड़ रुपये की कीमत का) दुबई से तस्करी कर लाने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद, उनकी सूजी हुई आंखों और चोट के निशानों वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिससे हिरासत में दुर्व्यवहार की अटकलें लगाई जाने लगीं।
जमानत याचिका खारिज
रान्या ने आर्थिक अपराध की विशेष अदालत में जमानत याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। पेशी के दौरान जब अदालत ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें किसी परेशानी का सामना करना पड़ा है, तो वह रो पड़ीं और अधिकारियों पर मानसिक उत्पीडऩ का आरोप लगाया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन