अवैध रिफिलिंग पर कार्रवाई : 5 घरेलू सिलेेण्डर जब्त
बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा एलपीजी के दुरूपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरूद्ध अभियान के तहत सोमवार को जिले के शहरी क्षेत्र में चौखूंटी पुल के नीचे क्षेत्र में तथा नोखा में कार्रवाई की गई। जिला रसद अधिकारी भागुराम महला ने बताया कि घरेलू सिलेंडर के अवैधानिक दुरूपयोग की रोकथाम हेतु प्रवर्तन अधिकारी पवन सुथार तथा प्रवर्तन निरीक्षक प्रखर भार्गव द्वारा चौखूंटी पुल के नीचे सर्विस रोड पर घनश्याम की उचित मूल्य दुकान के पास बंगला नगर निवासी धर्मपाल पुत्र नैनपाल ओझा को अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हुए पाया गया।
इस पर उसके विरूद्ध एलपीजी अधिनियम, 2000 के खंड सं. 3,4,5 व 7 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए मौके पर बीपीसीएल कंपनी के तीन घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रोनिक कांटा व एक रिफिलिंग मशीन जब्त की गई। उन्होंने बताया कि जब्त की गई समस्त सामग्री को जोइया गैस ऐजेंसी के गोदाम में सुरक्षित रखने हेतु सुपुर्द कर पाबंद किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध नियमानुसार सक्षम न्यायालय में वाद पेश किया जाएगा। इसके अतिरिक्त रसद विभाग की टीम द्वारा नोखा स्थित जोधपुर शाही मिष्ठान भण्डार तथा अन्य कारखानों पर कार्रवाई करते हुए 5 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन