नोखा व श्रीडूंगरगढ़ में ताबड़तोड़ कार्रवाई
140 किलो खराब पनीर व 90 किलो बदबूदार रसगुल्ले करवाए नष्ट
बीकानेर। शादी एवं दिवाली के त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा दल द्वारा दो दिन में नोखा व श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ निरीक्षण व नमूनीकरण की कार्यवाही की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार व राकेश गोदारा द्वारा श्रीडूंगरगढ क्षेत्र में मैसर्स वीर बिग्गा मिल्क, श्री मातेश्वरी मिष्ठान भंडार, जोशी मिष्ठान भंडार, जगदंबा मिष्ठान भंडार, बाबा रामदेव मिष्ठान भंडार, तथा अपना कैफे की इकाइयों पर निरीक्षण एवं नमुनीकरण की कार्रवाई की गई।

लगभग 140 किलो पुराने दूषित बदबूदार पनीर को जनहित में मौके पर ही नष्ट करवाया गया तथा मौके से गुलाब जामुन, बूंदी के लड्डू, काजू कतली, बादाम कतली, घी, चमचम, बेसन चक्की तथा पेड़ा के कुल 7 नमूने लिऐ गए, जिसे जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर भिजवाया जाएगा। इसी प्रकार दल द्वारा शुक्रवार को नोखा में कार्यवाही करते हुए मैसर्स गोदारा रसगुल्ला भंडार, राधिका जनरल स्टोर, जैन स्वीट सेंटर होम, मोहन भोग, खेतेश्वर मिष्ठान भंडार, नेमचंद नमकीन भंडार तथा पारीक मिष्ठान भंडार की इकाइयों पर निरीक्षण एवं नमुनीकरण की कार्रवाई की गई। लगभग 90 किलो पुराने दूषित बदबूदार चासनी रसगुल्ले तथा गुलाब जामुन को जनहित में मौके पर ही नष्ट करवाया गया तथा मौके से रसगुल्ला, गुलाब जामुन, नारियल बर्फी, बूंदी के लड्डू, जलेबी, सोन पापड़ी, यूज्ड कुकिंग ऑयल, दूध, काजू कतली, क्रीम, घी, चमचम तथा भुजिया नमकीन के कुल 14 नमूने लिऐ गए। इसके अतिरिक्त मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर काउंटर में रखी मिठाइयों पर निर्माण तिथि तथा उपयोग तिथि लिखने हेतु पाबंद किया गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन