आचार्य ने जनसंपर्क कार्यालय में ग्रहण किया पदभार
बीकानेर। राज्य जनसंपर्क सेवा के सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य ने सोमवार को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। इससे पहले आचार्य जयपुर स्थित विभागीय मुख्यालय में कार्यरत थे। राज्य सरकार ने गत दिनों आदेश जारी करते हुए आचार्य का बीकानेर पदस्थापन किया। इसकी अनुपालना में उन्होंने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया।
आचार्य इससे पूर्व स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय, श्रीगंगानगर, नागौर और बीकानेर में जनसंपर्क सेवा के विभिन्न पदों पर रहे हैं।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा की और कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का और बेहतर तरीके से पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे।
इस दौरान जनसंपर्क अधिकारी भाग्यश्री गोदारा, लेखाधिकारी हेमंत व्यास, सुखदेव रंगा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह, विजेंद्र सिंह, राजेंद्र भार्गव, फिरोज खान, वरिष्ठ सहायक परम नाथ सिद्ध, प्रियांशु आचार्य, सुशील चौधरी, सोनू कच्छावा, रतन सिंह रघुवंशी, शराफत उस्ताआदि मौजूद रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन