पाक के लिए जासूसी का आरोप महिला यूट्यूबर गिरफ्तार
हरियाणा की ट्रैवल ब्लॉगर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को देश विरोधी गतिविधियों और पाकिस्तान के साथ संंबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस केस में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो कि हरियाणा और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से जुड़े हुए है। यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ‘ट्रैवल विद जोÓ नामक यूट्यूब चैनल चलाती है।
2023 में गई थी पाकिस्तान
आरोप है कि ज्योति ने 2023 में पाकिस्तान हाई कमीशन के माध्यम से वीजा लेकर पाकिस्तान की यात्रा की थी, जहां उन्होंने पाकिस्तानी हाई कमीशन के कर्मचारी दानिश से नजदीकी संबंध बनाए। इसके अलावा दानिश के माध्यम से ज्योति की पहचान पाकिस्तान खुफिया एजेंसी के अन्य एजेंट्स अली अहसान और शाकिर से हुई। खुफिया एजेंसियों ने दावा किया कि ज्योति ने भारत लौटने के बाद भी पाकिस्तान के एजेंटों के साथ संपर्क बनाए रखा। इसके अलावा ज्योति विभिन्न माध्यमों से भारत से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां भी एजेंटों को साझा करती रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान से लौटने के बाद ज्योति को खुफिया एजेंसियों ने निगरानी में ले लिया था।
हालांकि कुछ समय से यूट्यूबर की ऑनलाइन गतिविधियों, विदेश यात्राओं और संपर्कों की जांच की जा रही थी। फिर सबूत मिलने के बाद यूट्यूबर ज्योति को गिरफ्तार कर लिया गया। हरियाणा की यूट्यबूर ज्योति को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उनके संपर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे। ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धारा 152 और ऑफिसियल सीक्रेट्स एक्ट, 1923 की धाराओं 3, 4 और 5 के तहत केस दर्ज किया गया है।अब इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा हिसार को सौंपी गई है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए