व्यापारी से लूट के आरोपी गिरफ्त में
बीकानेर। बीकानेर में व्यापारी से एक करोड़ पैंतालिस लाख रुपए की लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को डीएसटी व बीछवाल थाने ने दस्तयाब किया है। दोनों आरोपी चांद सिंह और अंशुल सिंह उर्फ मोंटी पर था 20-20 हजार का इनाम घोषित था। जानकारी के अनुसार विगत 2 अप्रैल को बीछवाल थाना इलाके में कार में सवार होकर आय लुटेरों ने व्यवसायी से लूट हुई थी। एडिशनल एसपी शहर सौरभ तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने साइबर सेल की कड़ी मेहनत से आरोपियों के छुपे होने के ठिकाने का पता लगा और उन्हें पकड़ा तथा राशि बरामद की। टीम में विशाल जांगिड़ आईपीएस, गोविंद सिंह थानाधिकारी बीछवाल, दिलीप सिंह कांस्टेबल देवेंद्र, श्रीराम, सूर्यप्रकाश शामिल रहे। डीएसटी के एएसआई दीपक यादव की अहम भूमिका रही।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन