टायर फटने से हुआ हादसा
सड़क हादसे में तीन जने घायल हो गए। हादसा एक वैन का टायर फटने से हुआ, जिससे अनियंत्रित होकर वैन डिवाइडर पर चढ़ गई। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के अनुसार झंवर बस स्टैंड पर कुछ देर पहले एक यूपी नम्बर की वैन टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

वैन में चार जने सवार थे जिनमें से दो महिलाएं व एक पुरूष घायल हो गए है। वैन में सवार विद्यावती (65 साल), इरफान (45 साल), भूरी (32 साल) घायल हुए है जबकि एक सवार सुरक्षित है। आसपास के नागरिक मदद को दौड़ पड़े और दुर्घटना में एक जना घायल हुआ है। घायल को आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस में अस्पताल पहुंचाया गया है। सभी सवार यूपी निवासी है और कैंसर से पीडि़त होने के कारण बीकानेर दवाई लेने जा रहे थे। बीकानेर पहुंचने से पहले ही सड़क हादसा हो गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए