हाईवे पर हुआ हादसा, जिंदा जला ड्राइवर
बीकानेर। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार सुबह ट्रक-कंटेनर के केबिन में आग लगने से ड्राइवर जिंदा जल गया। माना जा रहा है कि केबिन में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। ड्राइवर को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और वो पूरी तरह जल गया। उसका कंकाल केबिन में लेटी हुई अवस्था में मिला है। श्रीडूंगरगढ़ के नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह ये घटना हुई। गुरुवार को बीकानेर से लखीमपुर के लिए रवाना हुआ था। गाड़ी सड़क किनारे लगी हुई थी।

आग कैसे लगी और गाड़ी किनारे कैसे खड़ी थी, इसकी जांच की जा रही है। फायर ब्रिगेड़ ने आग बुझाई तो अंदर जला हुआ शव मिला। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मृतक का ड्राइविंग लाईसेंस भी मौके से मिला है। जिसके अनुसार ड्राइवर की पहचान पूरा की ढाणी, झूंझूनू निवासी सुशील पुत्र चेतन के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।
इस गाड़ी में कंटेनर पीछे है जबकि केबिन आगे है। दोनों के बीच फासला होने के कारण आग सिर्फ केबिन तक सीमित रही। आग कंटेनर तक नहीं पहुंची। ऐसे में कंपनी का पूरा माल सुरक्षित बताया जा रहा है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन