एसीबी की कार्यवाही : एएसआई रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
बीकानेर। मारपीट के एक मामले में रिश्वत लेते रंगे हाथों गंगाशहर थाने में तैनात एएसआई के खिलाफ एसीबी ने कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार डीआईजी भुवनभूषण यादव के निर्देशन में तथा एडिशनल एसपी आशीष कुमार के नेतृत्व में यह कार्यवाही गुरूवार शाम को की गई। एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर निवासी गौरीशंकर सोनी ने करीब चार दिन पहले एसीबी में अरुण मिश्रा के खिलाफ शिकायत दी थी। परिवादी ने बताया कि मारपीट के एक मामले में एएसआई अरुण मिश्रा उससे पचास हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत पर एसीबी ने सत्यापन करवाया और जब गौरीशंकर ने दस हजार रुपए दिए उसी वक्त एसीबी ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी को देख एएसआई ने पैसे नीचे फेंक दिए, लेकिन सबकुछ वीडियो में रिकॉर्ड हो चुका था। कार्रवाई करने वाली टीम में एएसपी आशीष कुमार, एएसआई गिरधारी सिंह, कांस्टेबल कन्हैयालाल, कांस्टेबल दिलीप यादव, कांस्टेबल जमील, कांस्टेबल मनोहर, कांस्टेबल भगवानदास, डीआर गजेन्द्र सिंह व एलडीसी यजवेंद्र सिंह शामिल थे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन