शिक्षाविद गंगासिंह टाक को राती घाटी ज्ञान ज्योति अलंकरण भेंट
बीकानेर। संवित शिक्षण संस्थान संस्थापक शिक्षाविद् गंगासिंह टाक को राती घाटी समिति द्वारा ज्ञान ज्योति अलंकरण भेंट किया गया। टाक को अभिनन्दन पत्र, शाल व मालाएं भेंट की गई। इस अवसर पर राती घाटी समिति के संस्थापक महामंत्री जानकीनारायण श्रीमाली ने टाक को एक आदर्श शिक्षक और चिन्तक निरूपित करते हुए उनके संस्मरण सुनाए। श्रीमाली ने राती घाटी युद्ध पर भी प्रकाश डाला।
टाक को नरेंद्र सिंह बीका, गोपाल सिंह शेखावत, डॉ. अशोक शर्मा, महावीर सिंह पंवार, प्रदीप सिंह चौहान, डॉ. रामगोपाल शर्मा, ओम नारायण श्रीमाली, छत्रसेन, गोविंदनारायण श्रीमाली, भंवर सिंह बीका, तेजमाल सिंह टांट, भीम सिंह राजपुरोहित ने अभिनन्दन पत्र भेंट किया। गंगासिंह टाक ने अपने अभिनन्दन को अपने विद्यार्थियों को समर्पित करते हुए राती घाटी युद्ध के गौरव पर प्रकाश डाला। समारोह का संयोजन मदन मोदी ने किया और संस्था प्राचार्य डॉ. अभय सिंह ने आभार प्रकट किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन