दो साल से फरार 10 हजार का ईनामी आया गंगाशहर पुलिस की गिरफ्त में
बीकानेर। अवैध डोडा पोस्त मामले में पिछले दो साल से फरार चल रहा दस हजार का ईनामी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया। गंगाशहर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त सप्लाई करने वाले 28 वर्षीय विनायक नगर निवासी राजाराम बिश्नोई को पकड़ा है। थानाधिकारी समरवीर सिंह ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी के लिये थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया था। इस टीम में हैड कानि हेतराम,कानि सीताराम, रघुवीर दान, महेन्द्र, गौरव शामिल रहे। गौरतलब रहे कि 19 फरवरी 2023 को उपनिरीक्षक नवनीत सिंह ने दौरान गश्त 13 किलो डोडा पोस्त जब्त की थी। जिसमें दो आरोपी शामिल रहे। इसमें से एक विशाल सिंह को उस समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन राजाराम फरार हो गया था। पुलिस ने आज उसे पकड़ लिया है। जिससे अवैध मादक पदार्थ के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन