सेवा कार्यों के साथ मनाया केन्द्रीय मंत्री का जन्मदिन, पांच गौशालाओं में भिजवाया चारा, जरुरतमंदों को वितरित की कम्बल
रांका ने दिल्ली में किया केन्द्रीय मंत्री का स्वागत, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
बीकानेर। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका के कार्यालय से पांच गाड़ी चारा विभिन्न गौशालाओं हेतु भेजा गया। भाजपा नेता महावीर रांका ने बताया कि बीकानेर में विकास की बागडोर को निरन्तर आगे बढ़ाने वाले केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद के जन्मदिन पर मिठाई खिलाई गई तथा गौसेवा के कार्य किए गए। पूर्व यूआईटी चैयरमेन ने दिल्ली स्थित आवास पर केन्द्रीय कानून मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सुरेन्द्र डागा, कृष्णानगर विधायक अनिल गोयल, रमेश शर्मा एवं प्रणव भोजक उपस्थित रहे।

भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि इससे पूर्व लूणकरण सरोज देवी सामसुखा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली में 5100 कम्बलों के वितरण का शुभारम्भ किया गया था और शनिवार को कच्ची बस्तियों में, फुटपाथ व रैन-बसेरों में जरुरतमंदों को कम्बलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर युधिष्ठर भाटी, शंकरसिंह राजपुरोहित, राजेंद्र व्यास, शम्भु गहलोत, राजेंद्र चौहान, दाऊलाल छंगाणी, आदर्श शमा, साहिल सोढ़ा, आनन्द अग्रवाल, नरेंद्र चंचल, गौरव चौधरी एवं सीताराम सुथार आदि सेवा कार्यों में जुटे रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन