बीकानेर पुलिस की धरपकड़ : 49 बदमाशों को किया गिरफ्तार
बीकानेर। सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के बाद से रोहित गोदारा के गुर्गों पर पुलिस की सख्ती बढ़ गई है। बुधवार को बीकानेर पुलिस ने गोदारा के गुर्गों के घरों और ठिकानों पर फिर से छापेमारी की। इस दौरान 49 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें दो हार्डकोर अपराधी हरिओम रामावत और गोपालराम शामिल है। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि हार्डकोर अपराधी गोपालराम के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट और लूट सहित कुल 28 मामले में दर्ज है। जयपुर एसओजी और श्रीडूंगरगढ़ के कई मामलों में भी गोपालराम की तलाश चल रही थी।
रोहित गोदारा के गुर्गे और हार्डकोर अपराधी हरिओम रामावत को भी पकड़ा है। हरिओम के खिलाफ भी फिरौती मांगने, जान से मारने की धमकी देने, लूट, डकैती, अवैध हथियार और फायरिंग जैसे पंद्रह मामले दर्ज है। हरिओम और गोपाल राम जाखड़ दोनों पर गैंगस्टर रोहित गोदारा के इशारे पर काम करने का आरोप कई बार लग चुका है। ऐसे में पुलिस इनकी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं।

इसके अलावा पुलिस ने स्थायी वारंट के 18, जघन्य अपराध के दो, सामान्य आरोपों में तीन और अपराध रोकने के लिए 28 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई में दोपहर तक 49 जनों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस कार्रवाई में 314 पुलिसकर्मियों ने 79 टीम बनाकर अलग-अलग ठिकानों पर छापे मारकर कार्रवाई की।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन