देशी पिस्टल के साथ संदिग्ध युवक गिरफ्तार
बीकानेर। बीकानेर में आए दिन हो रही गोलीबारी की घटनाओं के बीच पुलिस ने एक युवक से देशी पिस्टल जब्त की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान अवैध रूप से हथियार रखने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इस दौरान नापासर थानाधिकारी संदीप कुमार मुखबीर की सूचना पर नापासर- नोरंगदेसर रोड पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे विक्रम सिंह (28) पुत्र महावीर सिंह राजपूत को पकड़ा। उसके पास से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की गई। इसके साथ मैगजीन भी थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पहले पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त विक्रम सिंह के विरुद्ध अब आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कराया गया। नापासर- नोरंगदेसर रोड पर पुलिस पहुंची तो विक्रम भागने लगा। उसे पकड़कर नाम पता पूछा तो अपना नाम विक्रम सिंह निवासी किरतासर बताया। तलाशी में उससे हथियार बरामद किया गया। उसके पास हथियार का लाइसेंस भी नहीं है। पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया। इस कार्रवाई में थानाधिकारी संदीप कुमार के साथ कांस्टेबल बलवान, सुरेंद्र कैन, सुमित कुमार, डीएसटी टीम के एएसआई रामकरण, एसआई चंद्रजीत सिंह, कांस्टेबल अब्दुल सत्तार, कानदान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन