दो दिन बाद बढ़ेगी सर्दी, कोहरा-बादल छाने के आसार
बीकानेर। बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, दौसा समेत कई शहरों में गुरुवार सुबह भी कोहरा छाया रहा। कोहरा छाने के साथ हल्की सर्द हवाएं चलने से तापमान में गिरावट हुई है। अब शुक्रवार को हनुमानगढ़, अलवर, भरतपुर के एरिया में कहीं-कहीं बादल छाने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि राज्य में एक-दो दिन ऐसे ही कोहरा छाए रहेंगे।

3 दिसंबर से सर्दी के तेवर तेज होंगे। राजस्थान के सीकर, चूरू, झुंझुनूं, गंगानगर समेत कई शहरों में आज सुबह घना कोहरा छाने से यहां विजिबिलिटी 100 मीटर से कम रह गई। कोहरे के कारण शेखावाटी में बाइपास पर गाडिय़ों की रफ्तार भी प्रभावित रही। कोहरे के कारण इन शहरों में ह्यूमिडिटी का लेवल भी सुबह 70 फीसदी से ऊपर रहा। कोहरे, धुंध के कारण यहां आज भी सूरज की चमक हल्की रही। बीकानेर में सुबह 8 बजे तक कोहरा छाया रहा उसके बाद दिन में धूप जरूर दिखी लेकिन हवा में ठंडक थी। शाम होते-होते ठंडक ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन